फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे तक भी नहीं उठ रहा मुख्य मार्गो का कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
। शहर में सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी न होने से मुख्य मार्गों का कूड़ा दोपहर 12 बजे के बाद भी नहीं उठ पा रहा है। वार्डों में कूड़ा निस्तारण को लेकर स्थिति ठीक नहीं है। स्थानीय लोगों के शिकायत करने के बाद भी शहर में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है।
विज्ञापन

कहने को नगर निगम में तीन सफाई निरीक्षक हैं। इनमें से स्थायी सफाई निरीक्षक के रूप में संतोष गुसाईं और आउटसोर्स के माध्यम से अभिषेक मल्होत्रा और सुभाष सेमवाल हैं, लेकिन तीन-तीन सफाई निरीक्षक होने के बावजूद शहर में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही, जबकि सफाई निरीक्षकों को सबसे पहले चारधाम यात्रा, हाईवे पर अन्य भीड़भाड़ वाले स्थान से कूड़ा उठाने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
लक्ष्मणझूला रोड पर धनवंतरी भवन के आगे कूड़ा एकत्रित किया जाता है, लेकिन यहां से कूड़े को समय से उठाकर ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं ले जाया जाता, जबकि इस मार्ग से देशी-विदेशी पर्यटक और स्थानीय लोग आते-जाते हैं। शुक्रवार को भी दोपहर 12:04 बजे तक धनवंतरी भवन के सामने कूड़े के ढेर लगे थे। यहां पर लावारिस पशु इस कूड़े को इधर-उधर हाईवे पर बिखेर रहे थे, जिससे हाईवे पर जाम जैसी स्थिति भी हो रही थी।
विज्ञापन

खराब पड़ा निगम का हेल्पलाइन नंबर
शहरियों की सुविधा के लिए नगर निगम ने टोल फ्री नंबर जारी किया था। इस नंबर पर लोग शिकायत दर्ज करते थे। शिकायत दर्ज होने के बाद लोगों की समस्या का समाधान हो जाता था, लेकिन अब करीब एक महीने से नंबर 0135-2430015 बंद पड़ा है। ऐसे में जिन वार्डों में कूड़ा गाड़ी नहीं पहुंच पा रही और कूड़े के ढेर लगे हैं, वहां की शिकायत लोग दर्ज नहीं कर पा रहे हैं।
धनवंतरी भवन के सामने जो कूड़ा एकत्रित किया जाता है, उसको समय से उठाने के लिए सफाई निरीक्षक को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं। यदि फिर भी समय से कूड़ा नहीं उठ रहा, तो सफाई निरीक्षक से जवाब-तलब किया जाएगा।
विज्ञापन

- राहुल गोयल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें