तो ढालवाला की ओर से आ रही हाईटेंशन बिजली लाइन के करंट से एक एजेंसी लाइनमैन की मौत हुई। यह बात मौके पर मौजूद लाइनमैन और जेई के बयान से ज्ञात हुई। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता की ओर से घटना के मामले में जेई, बिजलीघर एसएसओ और मौके पर मौजूद एजेंसी लाइनमैन और जेई के बयान दर्ज किए गए। रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजी जा रही है। मंगलवार की रात को 1:20 बजे काले की ढाल सर्वहारा नगर निवासी प्रदीप कश्यप और एजेंसी लाइनमैन संदीप कुमार और अंकुश भट्ट, विभागीय लाइनमैन जसवंत सिंह के निर्देश पर फाल्ट ठीक करने पहुंचे थे। मौके पर मौजूद लाइनमैन संदीप ने बिजली की लाइन का जंफर काटा था। जबकि इससे पहले शैल विहार बिजलीघर से शटडाउन लिया गया था। बताया जा रहा है कि लाइनमैन जसवंत सिंह मौके पर पहुंचने के बजाय घर में सो गए थे। जिस स्थान पर ऊर्जा निगम के एजेंसी लाइन मैन काम कर रहे थे वहां पर दो पोल थे। एक पोल पर ढालवाला से बिजली आपूर्ति हो रही थी। हाईटेंशन लाइन पर काम करते हुए ढालवाला की ओर से आ रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से प्रदीप कश्यप की करंट लगने से मौत हो गई थी। करंट लगने की सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। उन्होंने ही सीढ़ी की सहायता से बॉडी को नीचे उतारा था। 15 दिन पहले एजेंसी लाइनमैनों ने किट को लेकर की थी शिकायत : 15 दिन पहले शैल विहार स्थित उपखंड में काम करने वाले एजेंसी लाइनमैनों ने मीडिया के सामने उन्हें सुरक्षा उपकरण न देने की बात कही थी। उनका कहना था कि उन्हें जो सुरक्षा उपकरण दिए गए थे वह या तो खराब हो गए हैं या फिर गुम हो गए हैं। जैसे-तैसे जुगाड़ कर वह काम करते हैं। जबकि उपखंड अधिकारी अरविंद नेगी ने बताया कि एजेंसी लाइनमैनों को सभी सुरक्षा उपकरण दिए जाते हैं।