फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम झूला पुल को कोई खतरा नहीं : पीडब्ल्यूडी

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों ने जल्द दो पहिया वाहनों की आवाजाही शुरू कराने की बात कही
विज्ञापन




लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने कहा कि राम झूला पुल को कोई खतरा नहीं है। जिस हिस्से में कटाव हुआ वह पुल के अबिटमेंट से चार से पांच मीटर आगे है। उन्होंने जल्द ही पुल पर दो पहिया वाहनों की आवाजाही शुुरू कराए जाने की बात कही।



शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और नरेंद्रनगर के अधिशासी अभियंता ने पुल का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता आशुतोष ने कहा कि पुल को कोई खतरा नहीं है। मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रथम चरण में वायरक्रेट और गैबियंस वाल लगाई जा रही है। मरम्मतीकरण के लिए रास्ता भी बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गंगा का जल स्तर कम होने पर सीमेंट और कंक्रीट का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


लोनिवि के अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि पुल पर अनावश्यक भीड़ न करें। कई बार पर्यटक पुल पर फोटो और सेल्फी लेने के लिए देर तक अनावश्यक खड़े रहते हैं।
विज्ञापन






पुल की नींव के पास हुआ है कटाव



बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ने से पुल की नींव के पास जमीन और सपोर्टिंग वायर के प्लेटफार्म के नीचे कटाव होने से करीब 10 फीट हिस्सा गंगा में बह गया था। पुल को कोई खतरा न हो और किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन ने बैरीकेड्स लगाकर बीते बृहस्पतिवार को दोपहिया वाहनों की आवाजाही रोक दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें