फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: एक सप्ताह में तैयार होगा सिंगटाली मोटर पुल का एस्टीमेट

विज्ञापन
विज्ञापन
Iएस्टीमेट तैयार करने के बाद डीपीआर बनाएगा लोनिविI
विज्ञापन


सिंगटाली में गंगा पर बन रहे मोटरपुल का एस्टीमेट एक सप्ताह के अंदर तैयार होगा। इस्टीमेट तैयार होने के बाद लोनिवि पुल की डीपीआर बनाकर शासन को भेजेगा। 2.50 किलोमीटर रोड की स्वीकृति मिल चुकी है। भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया चल रही है।

सिंगटाली में गंगा पर मोटरपुल स्वीकृत है। इसके निर्माण के निर्माण के लिए लोनिवि की कसंलटेंसी एजेंसी पुल का इस्टीमेट बनाने में जुटी है। एजेंसी की ओर से पूर्व में पुल का ड्राइंग बनाया जा चुका है। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता पीएस बृजवाल ने बताया कि लोनिवि की ओर से सिंगटाली में 162 मीटर आर्च ब्रिज बनाया जाएगा। अधिकृत कंसलटेंसी एजेंसी पुल का एस्टीमेट तैयार कर रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मोटर पुल के टेंडर जारी किए जाएंगे। कहा कि पुल की एप्रोच रोड के लिए 2.50 किलोमीटर रोड की स्वीकृति मिल चुकी है। भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





I
I

Iसंकल्प लेने का कार्यक्रम स्थगित कियाI



सिंगटाली मोटर पुल संघर्ष समिति ने तीन मार्च को त्रिवेणीघाट में होने वाले संकल्प कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। समिति ने पूर्व में सिंगटाली मोटरपुल नहीं तो वोट नहीं का संकल्प लेने का निर्णय लिया गया था। इसमें गंगाजल हाथ में लेकर संकल्प लेना था। इस कार्यक्रम में पौड़ी जिले के सात विकासखंडों के लोगों ने जुटना था। समिति के अध्यक्ष उदय सिंह नेगी ने बताया कि मोटर पुल निर्माण को लेकर उनकी शासन और लोनिवि के अधिकारियों के साथ वार्ता हो चुकी है, जो सकारात्मक रही है। इसलिए तीन मार्च को त्रिवेणीघाट पर लोकसभा चुनाव को लेकर किए जाने वाले संकल्प कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें