I
I
I
Iमंगलवार को बिजनौर के चालक को हाथी ने मार दिया था, पार्क प्रशासन चौकन्नाI
पार्क क्षेत्र में बैराज-लक्ष्मणझूला मोटर मार्ग पर मौनीबाबा दोबाटा के समीप हाथी ने वाहन में बैठे यूपी बिजनौर के चालक को मार दिया। इस घटना के बाद हरकत में आई पार्क प्रशासन की टीम ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। शिवभक्तों और पर्यटकों की सुरक्षा की दृष्टि से पार्क प्रशासन ने शाम 6 बजे के बाद और सुबह 6 बजे से पहले पार्क क्षेत्र में प्रवेश करने पर रोक लगा दी है।
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के गौहरी रेंज के डिप्टी रेंजर रमेश कोठियाल ने बताया कि पार्क क्षेत्र में लगातार हाथी की चहलकदमी शुरू हो गई है। बीते घटना के बाद पार्क प्रशासन ने पार्क क्षेत्र में गतिविधियां और बढ़ा दी है। महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पार्क प्रशासन ने गश्त बढ़ा दी है। पार्क क्षेत्र में वाहन और लोगों की आवाजाही बंद रखने के लिए पार्क क्षेत्र में गश्त के लिए चार टीम बनाई गई हैं।
टीम कुंभीचौड़, बैराज, दोबाटा, बाघखाला आदि क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रही है। इसके अलावा एक पेट्रोलिंग टीम है जो रातभर गश्त करेगी। गौहरी रेंज अधिकारी राजेश जोशी, उप वन क्षेत्राधिकारी शीशपाल सौंडियाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है।