नेपाली फार्म के खैरी खुर्द में हाथी द्वारा तोडी गई दीवार।
- फोटो : RISHIKESH
श्यामपुर। क्षेत्र में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते सोमवार रात को खैरीखुर्द के समीप हाथी ने आबादी वाले क्षेत्र में एक मकान की अपनी सूंड से बाउंड्रीवाल तोड़ डाली। जिसके बाद से लोगों में दहशत है। सोमवार रात्रि को एक हाथी आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच गया। उसने यहां रहने वाले प्रधानाचार्य आरएन बिडालिया कि करीब 30 फुट चहारदीवारी तोड़ डाली। उसके बाद उसने आंगन में पहुंच बगीचे को तहस-नहस कर दिया। रात्रि में दहलीज पर हाथी को देख घर के लोग स्तब्ध रह गए। हाथी चिंघाड़ता रहा और पौधों को भी रौंदता रहा। हो हल्ला करने पर ही वह आंगन से निकला। बाद में उसने आसपास के क्षेत्रों में भी फसल का नुकसान किया। आबादी में बार-बार हाथियों के आने से लोग भयभीत हैं। ग्रामीणों का कहना है वन विभाग क्षेत्र में गश्त बढ़ाए। जिससे जान माल की हानि न सके।