फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गोशाला में बंधे बछड़े को भालू ने मारा डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत कंडवाल गांव में बृहस्पतिवार तड़के भालू ने ग्रामीण की गोशाला की छत (पटाल) तोड़कर अंदर खूंटे पर बंधे बछड़े को मार डाला। गोशाला में बछड़े को मृत देख ग्रामीण के होश उड़ गए।
विज्ञापन


पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल किशोर कंडवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के कंडवाल गांव में शिव प्रसाद की गोशाला में भालू घुस गया। भालू ने गोशाला की पटाल तोड़कर अंदर बछड़े को निवाला बना लिया। शिव प्रसाद की पत्नी ने जब गोशाला का दरवाजा खोला तो वह दहशत में आ गई। गोशाला के अंदर खूंटे पर बंधे बछड़े को भालू अपना निवाला बना रहा था। महिला के शोर मचाने पर भालू बाहर निकलकर जंगल में भाग गया।



शोर सुनकर आसपास से ग्रामीण गोशाला पहुंचे तो मृतक बछड़े को देख सबके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने कहा कि पहले ही ग्रामीण आपदा से प्रभावित हैं। अब जंगली जानवरों का आतंक भी शुरू हो गया है। कहा कि बीते वर्ष भी भालू ने सर्दियों के समय में कई गांव में मवेशियों को अपना निवाला बनाया था। इस बार सर्दी शुरू होने से पहले ही भालू का आतंक शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें