फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक तक ही सिमट कर रही गई पौड़ी प्रशासन की व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पौड़ी प्रशासन की कांवड़ मेले की व्यवस्थाएं केवल बैठक तक ही सिमट कर रही गई हैं। लोक निर्माण विभाग दुगड्डा डिवीजन की लापरवाही शिव भक्तों पर भारी पड़ रही है। लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर गरुड़चट्टी से पीपलकोटी तक सड़क बदहाल बनी हुई है। सड़क पर बने गड्ढों में वाहन हिचकोले खा रहे हैं। नाली निर्माण नहीं होने से सड़क तालाब बन रही है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

कोरोनाकाल के दो वर्ष बाद कांवड़ यात्रा शुरू हुई है। यात्रा में चार करोड़ श्रद्धालुओं की आने की संभावना जताई जा रही थी। पौड़ी जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की एक महीने पहले विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक पर बैठक शुरू हो गई थी। बीते 14 जुलाई से कांवड़ यात्रा चल रही है। लाखों शिव भक्त मोटर मार्ग से होते हुए नीलकंठ धाम पहुंच रहे हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क का मरम्मतीकरण का कार्य नहीं हुआ। गरुड़चट्टी से लेकर पीपलकोटी तक सड़क पर गड्ढे बने हुए हैं। नाली निर्माण नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर जमा हो रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ता सत्यपाल सिंह राणा, भगत सिंह पयाल ने बताया कि पौराणिक मंदिर नीलकंठ धाम में वर्षभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है, लेकिन आज तक लोनिवि की ओर लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग की सुध नहीं ली गई है। खानापूर्ति के लिए विभाग के कर्मचारी सड़क पर बने गड्ढों को मिट्टी से भर देते हैं, जो हल्की बारिश में ही बह जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क डामरीकरण के नाम पर विभाग ने बजट का दुरुपयोग कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर बने गड्ढों का भरान किया गया था। बारिश के कारण स्थिति जस की तस हो गई है।
- सत्यप्रकाश राठौर, सहायक अभियंता, लोनिवि, उपखंड लक्ष्मणझूला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें