फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
Iनिर्मल दीपमाला पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सवI
विज्ञापन


श्यामपुर स्थित निर्मल दीपमाला पब्लिक स्कूल में विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

प्रधानाचार्या ललिता कृष्णास्वामी ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 की वार्षिक प्रगति की आख्या प्रस्तुत की। अंग्रेजी कहानी में बच्चों के स्वप्निल संसार की राजकुमारी रपेंजल पर आधारित संगीतमय नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। अंग्रेजी नाटक द बुक दैट सेव द अर्थ के माध्यम से पृथ्वी की मानवीय व प्राकृतिक शक्तियों का परिचय करवाया गया।
विज्ञापन




पंजाब के सिख समुदाय की पारंपरिक युद्ध शैली गतका के प्रदर्शन ने भी खूब सराहना बटोरी। विशेष प्रस्तुति में विद्यालय के छात्रों दिलराज सिंह व गुरमान सिंह के गीत ने दसवें गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों के बलिदान की स्मृतियों से दर्शकों को भावुक कर दिया।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं को विभिन्न शैक्षिक व कला के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा नीट परीक्षा में उत्तीर्ण कनिष्क, रुद्र शुक्ला, आरव अग्रवाल व आईआईटी में चयनित आशी गुप्ता को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




वहीं कक्षा 10 में 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर रितु रतूड़ी और कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर यतिन द्विवेदी, कला वर्ग में 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर मीमांसा व वाणिज्य वर्ग में 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर विधि पोखरियाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की वार्षिक पत्रिका दीक्षा, सिक्ख वेदना के झरोखों से, छोटे साहिबजादों की शहीदी पुस्तकों का विमोचन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें