फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पर्यटकों के वाहनों की संघन चेकिंग करे पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Iनगर निगम कार्यालय में मेयर अधिकारियों के साथ की बैठकI
विज्ञापन


20 अक्तूबर रात चंद्रभागा पुल पर बाहर से आए चार युवकों की ओर से स्थानीय युवक के साथ हाॅकी के साथ की गई मारपीट और पिस्टल से की गई फायरिंग की घटना से नाराज मेयर ने नगर निगम कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर एक बैठक आयोजित की है।

बैठक में मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि शहर के बीचोंबीच जिस प्रकार यह घटना घटित हुई है, उससे लगने लगा है कि आपराधिक किस्म के पर्यटकों में पुलिस का कोई खाैफ नहीं है। इससे पहले भी अनेकों ऐसे मामले संज्ञान में आ चुके हैं, जहां पर्यटकों की ओर से कानून का खुला उल्लंघन करते हुए अपनी गाड़ियों में ही खुलेआम शराब पीकर उत्पात मचाया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर की सीमाओं पर बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के वाहनों की चेकिंग करने के साथ साथ विभिन्न प्रदेशों से यहां आकर ठेली, खोखे और छुटपुट कारोबार करने वालों की स्थानीय और मूल निवास, थाना क्षेत्रों से सत्यापन कराए जाए। बैठक में मुख्य नगर आयुक्त राहुल कुमार गोयल, कोतवाली उपनिरीक्षक शिव प्रसाद डबराल, सहायक नगर आयुक्त चंद्रकात भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें