I
I
I
Iग्रामीणों ने नायब तहसीलदार से बात करने से किया इन्कारI
मुआवजे की मांग को लेकर धरना दे रहे कर्थ और खगल्या के लोगों का आंदोलन दूसरे दिन जारी रहा। ग्रामीणों की समस्या सुनने के लिए नरेंद्रनगर के नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। लोगों ने उनसे वार्ता करने से इन्कार कर दिया।
ऋषिकेश कर्णप्रयाग ब्रॉडगेज रेल लाइन निर्माण के दौरान कर्थ और खगल्या के करीब 45 परिवारों के मकान में दरारें आ गई थीं। नौ मकान जर्जर हो गए थे। यह लोग परिवार सहित टेंट के नीचे रहने को मजबूर हैं। मुआवजे के भुगतान की मांग को लेकर ग्रामीण शिवपुरी स्थित रेल परियोजना स्थल के पास अनशन कर रहे हैं। मंगलवार को नरेंद्रनगर के नायब तहसीलदार पीतांबर सिंह रावत भी मौके पर पहुंचे। धरना दे रहे हैं ग्रामीणों ने उनकी बात सुनने से इन्कार कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक उन्हें क्षतिग्रस्त मकानों का मुआवजा नहीं मिलता तब तक वह रेल परियोजना स्थल पर धरना देते रहेंगे। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर धरना दे रहे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। धरना देने वालों में विकास रयाल, पप्पू गोपाल दिनेश मुकेश आदि उपस्थित रहे।