फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कहां मिलेगी जमीन... प्रभावितों के सवाल पर अधिकारी हुए निरुत्तर

Sun, 18 Jan 2026 02:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
एयरपोर्ट प्रभावितों ने बैठक का बहिष्कार कर प्रशासन के ​खिलाफ की नारेबाजी: संवाद
विज्ञापन
देहरादून एयरपोर्ट प्रभावितों ने जौलीग्रांट टीएचडीसी गेस्ट हाउस में भूमि अधिग्रहण अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक का बहिष्कार करते हुए जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रभावितों का कहना है कि संबंधित अधिकारी बिना किसी तैयारी के बैठक में पहुंचे थे। जब प्रभावितों ने मौजूद अधिकारियों से जमीन के बदले जमीन दिए जाने की मांग रखी तो अधिकारी कोई सकारात्मक जवाब नहीं दे पाए। जिसके बाद बैठक का बहिष्कार करते हुए प्रभावितों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रभावितों का कहना है कि अपनी मांगों को लेकर उन्होंने करीब 50 दिनों तक धरना प्रदर्शन किया। शासन-प्रशासन की ओर से आश्वासन दिए जाने के बाद प्रभावितों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त किया था। टीएचडीसी गेस्ट हाउस में प्रस्तावित बैठक में प्रभावित ये सोचकर आए थे कि उन्हें जमीन के बदले जमीन दिए जाने को लेकर जानकारी दी जाएगी। संघर्ष समिति अध्यक्ष मंजीत सजवाण ने कहा कि प्रभावितों ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि उन्हें जमीन के बदले जमीन कहां दी जाएगी। तो अधिकारी एक-दूसरे का मुंह देखने लग गए। आक्रोशित लोगों ने बैठक का बहिष्कार कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू की दी। जिससे प्रभावितों, प्रशासन और युकाडा के अधिकारियों की यह बैठक बेनतीजा रही। विपुल सजवाण ने कहा कि प्रभावितों की प्रमुख मांग जमीन के बदले जमीन की है। इसलिए जब तक यह मांग नहीं मानी जाती तब तक प्रभावित आगे भी किसी बैठक में शामिल नहीं होंगे। इस अवसर पर बादल सजवाण, राकेश सजवाण, हुकम सिंह पंवार, पंकज कोठियाल, उज्जवला देवी, मंजू सजवाण, सुधा सजवाण, एसडीएम ऋषिकेश योगेश मेहरा, युकाडा तहसीलदार मोहनलाल आर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें