फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। रविवार को आरोपी को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। शुक्रवार को जौलीग्रांट स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में अंजली पुत्री हनुमंत सिंह निवासी टिहरी गढवाल का शव कमरे के अंदर पंखे से लटका मिला था। पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर मृतका के एक दोस्त के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाली डोईवाला के प्रभारी निरीक्षक केके लुंठी ने बताया कि आरोपी प्रशांत कुमार पटेल (24) निवासी पूरवा खास, थाना घोरपुर, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश हाल निवासी अठूरवाला भानियावाला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें