फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: तरुण भारत संघ को स्वामीराम मानवता पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
I- एचआईएचटी संस्थापक डॉ. स्वामीराम का 28वां महासमाधि दिवस मनाया गया
विज्ञापन

I

I
I

I- आयुष्मान भारत योजना में हिमालयन अस्पताल देश में नंबर वन : डॉ. धस्मानाI

हिमालयन इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट (एचआईएचटी) संस्थापक डॉ. स्वामीराम का 28वां महासमाधि दिवस जौलीग्रांट में मनाया गया। जिसमें सूखाग्रस्त गांवों में पानी पहुंचाने के लिए इस वर्ष का स्वामीराम मानवता पुरस्कार तरुण भारत संघ, अलवर राजस्थान को दिया गया।

पद्मश्री स्वामी भारत भूषण (योगी) ने कहा कि डॉ. स्वामी राम ने 1989 में एचआईएचटी की स्थापना की थी। जिसका लाभ प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के मरीजों और विद्यार्थियों को मिल रहा है। सामाजिक कार्यों को समर्पित संस्था ‘तरुण भारत संघ, अलवर, राजस्थान के संस्थापक डॉ. राजेंद्र सिंह को स्वामी राम मानवता पुरस्कार-2023 से सम्मानित किया गया। पुरस्कार के रूप में संस्था को दस लाख रुपए, एक स्वर्ण पदक और एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन




कुलाधिपति डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि हिमालयन अस्पताल आयुष्मान भारत योजना में इलाज करने वाला देश का नंबर वन अस्पताल बन गया है। संचालन डॉ. ज्योति द्विवेदी ने किया। स्वामी राम साधक ग्राम के प्रमुख स्वामी ऋतुवान भारती, पूर्व कुलाधिपति डॉ. मोहन स्वामी, विक्रम सिंह, कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल, डॉ. प्रकाश केशवया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन






Iइन डॉक्टरों और कर्मचारियों को दिए गए पुरस्कारI

एसआरएचयू के उत्कृष्ट कर्मचारी पुरस्कार में क्लीनिशियन अवॉर्ड डॉ. विपुल नौटियाल, डॉ. मानसी काला, एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ अवॉर्ड रूपेश मेहरोत्रा, विनय चतुर्वेदी, नितेश कौशिक, विनय प्रभाकर, नर्सिंग स्टाफ अवॉर्ड शिवदयाल शर्मा, नीरज कुमार शर्मा, पवन कुमार शर्मा, तान्या, संजय शाह, संतोषी रावत, बेस्ट पैरामेडिकल अवॉर्ड मुकेश कुमार, जितेंद्र कुमार, देवी राम, प्रवीन कुमार, ऑफिस स्टाफ अवॉर्ड गौरव रतूड़ी, हिमांशु नेगी, सुरेंद्र सिंह पंवार, दीपक कुमार, रवीश चंद नौटियाल, सपोर्टिंग स्टाफ अवॉर्ड फरजाना अंसारी, संजय गोयल, जरनैल सिंह सैनी, अशोक पोखरियाल, राकेश उनियाल, यशपाल सिंह बुटोला, धीरेंद्र सिंह, शांति नौगाई, अनूप कुमार, दिनेश कुमार तिवारी, शूरवीर सिंह चौहान, राकेश सिंह सोलंकी, रघुवीर सिंह पंवार, आरडीआई स्टाफ अवॉर्ड राज कुमार वर्मा, विशेष पुरस्कार डॉ. केसी मिश्रा, डॉ. वीपी पाठक, डॉ. पीके सचान, डॉ. सैम्युल डोरासामी को दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें