टीएचडीसी टिहरी व कोटेश्वर में वाटर स्पोर्ट्स हाई परफॉर्मेंस अकादमी की स्थापना करेगी। इसके लिए टीएचडीसी ने इंडियन कयाकिंग व कैनोइंग एसोसिएशन (आईकेसीए), उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन (यूओए) और युवा कल्याण व खेल विभाग, उत्तराखंड के साथ एक अनुबंध किया है। टीएचडीसी प्रशासन का कहना है कि जल्द सभी औपचारिकताओं को पूर्ण कर उक्त अकादमी जल्द शुरू कर दी जाएगी।
देहरादून में आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने अनुबंध की प्रक्रिया की। टीएचडीसी अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक आरके विश्नोई ने बताया कि यह अनुबंध टिहरी और कोटेश्वर में वाटर स्पोर्ट्स हाई परफॉर्मेंस अकादमी की स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिसका उद्देश्य पुरुष व महिला एथलीटों के लिए आवासीय सुविधा के साथ अत्याधुनिक उच्च प्रदर्शन अकादमी के विकास की रूपरेखा बनाना है। साथ ही अत्याधुनिक उपकरण और सुविधाएं उपलब्ध कराकर एथलीटों के प्रदर्शन को बेहतर बनाना है।
समझौते के तहत अकादमी कैनो स्प्रिंट, पैरा-कैनो और कैनो स्लैलम के विषयों में विश्व चैंपियनशिप, एशियाई चैंपियनशिप और रैंकिंग चैंपियनशिप सहित अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए एथलीटों को प्रशिक्षित करने पर ध्यान केंद्रित करेगी। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टीएचडीसभ्की भूमिका की सराहना की।
Iतीन माह के भीतर शुरू हो जाएगी अकादमीI
टीएचडीसी के अपर महाप्रबंधक डा़ॅ एएन त्रिपाठी ने बताया कि टिहरी में उत्तराखंड के बच्चों को बेसिक कोर्स कराए जाएंगे। जिसकी अवधि दो साल की होगी। यहां बालक-बालिकाओं के लिए 15-15 सीटें निर्धारित हैं। वहीं एडवांस कोर्स कोटेश्वर में किए जाएंगे। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच मौजूद रहेंगे। डा़ॅ त्रिपाठी ने कहा कि तीन माह के भीतर अकादमी शुरू कर दी जाएगी।