डोईवाला। शहीद दुर्गामल्ल पीजी कॉलेज में बुधवार को एनएसयूआई ने छात्र-छात्राओं के सम्मान में धन्यवाद पार्टी आयोजित की। बताया कि एनएसयूआई छात्रहितों के लिए संघर्ष करने के लिए तैयार है। पार्टी में ऋषिकेश छात्र संघ अध्यक्ष वैभव और डोईवाला छात्र संघ अध्यक्ष मोहित ममंगाई का स्वागत किया गया। एनएसयूआई ने सभी के प्रति आभार जताया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ताजेन्द्र सिंह, वरिष्ठ नेता लक्ष्मण बिष्ट, अश्वनी बहुगुणा, मनोज नौटियाल, इंद्रजीत सिंह, राहुल सैनी, शैलेष बडथ्वाल, राजकिरण, विवेक सैनी के अलावा एनएसयूआई पदाधिकारी और छात्र संघ में उम्मीवार भी मौजूद रहे।