ग्रेटर नोएडा में मिली किशोरी, मोबाइल से मिली लोकेशन
थाना मुनि की रेती पुलिस ने क्षेत्र से लापता 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी को ग्रेटर नोएडा से सकुशल बरामद किया है। नाबालिग के अपहरण में नामजद आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि एक स्थानीय महिला ने अज्ञात के खिलाफ बेटी के अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने बताया था कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री बीते दिनों घर से बाहर गई थी और वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। पुलिस ने कैलाश गेट चौकी प्रभारी राजेंद्र रावत को इसकी जांच सौंपी गई। पुलिस ने किशोरी के मोबाइल लोकेशन के आधार पर तीन सितंबर को उसे उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नोएडा से सकुशल बरामद कर लिया है। वहीं, नाबालिग के अपहरण करने के आरोप में सुमित कुमार निवासी 185/3, गली नंबर एक, टुंडा नगर, जोहरीपुर नई दिल्ली को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि किशोरी से उसका संपर्क इंस्ट्राग्राम में हुआ था। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से बात करने लगे।