फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 2500 एलईडी लाइटें खरीदने की टेंडर प्रक्रिया निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका ने एलईडी लाइटें टेंडर के माध्यम से खरीदने की प्रक्रिया निरस्त कर दी है। सभासदों ने महंगी लाइटें खरीदने का आरोप लगाते हुए विरोध किया था। इसके बाद पालिका प्रशासन ने यह निर्णय लिया।
विज्ञापन




नगर पालिका की ओर से 2500 एलईडी लाइटों को खरीदने के लिए टेंडर के माध्यम से प्रक्रिया चल रही थी। सभासद मनीष धीमान, गौरव मल्होत्रा आदि ने एलईडी लाइटों को महंगी दरों पर खरीदने की प्रक्रिया का विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि जो एलईडी लाइट लगभग 35 सौ की खरीदी जा रही है। उसका निर्धारित मूल्य दो हजार है। वहीं, कुछ सभासद एलईडी लाइटों को जल्द क्रय कर नगर में पथ प्रकाश व्यवस्था को प्रभावी बनाने की मांग कर रहे थे।

उनका कहना था कि नगर पालिका बोर्ड का कार्यकाल अंतिम चरण में है। ऐसे में तेजी से विकास कार्यों की जरूरत है। विकास कार्यों में विवाद उत्पन्न न हो, इसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल ने अधिशासी अधिकारी को टेंडर प्रक्रिया को निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन








एलईडी लाइट खरीदने के लिए चल रही टेंडर प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है। लाइटें किस प्रक्रिया से क्रय की जाएंगी, यह आगे तय किया जाएगा।

- उत्तम सिंह नेगी, अधिशासी अधिकारी, नपा डोईवाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें