ढालवाला। सीएम ट्रॉफी राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में जिला टिहरी गढ़वाल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की। पूर्णानंद मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में जिला टिहरी गढ़वाल के अंडर-14 बालक वर्ग ने प्रथम स्थान, अंडर-19 बालक वर्ग ने द्वितीय स्थान और अंडर-19 बालिका वर्ग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिला खेल अधिकारी दीपक रावत ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल भावना के दम पर यह सफलता हासिल कर जनपद को गौरवान्वित किया है। जनपद के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और अन्य युवाओं को भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।