फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नशा मुक्ति शिविर में शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। राजकीय नशा मुक्ति केंद्र रायवाला में सोसाइटी फॉर द प्रमोशन ऑफ एंड मासेज और रेल विकास निगम की ओर से दो दिवसीय नशा मुक्ति प्रशिक्षण शिविर में रायवाला, भानियावाला और ऋषिकेश के 20 शिक्षकों ने भाग लिया। शनिवार को शिविर के समापन अवसर पर निदेशक एवं अतिरिक्त सचिव, समाज कल्याण विभाग, उत्तराखंड प्रकाश चंद्र(आईएएस) ने शिक्षकों को विद्यालयों में नशे से जूझते युवाओं की चुनौतियों पर जानकारी ली। उन्होंने आश्वासन दिया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से प्रत्येक विद्यालय में नशा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए समाज कल्याण विभाग बजट जारी करेगा। कहा कि कई युवा नशे की चपेट में आकर अपना जीवन बरबाद कर देते हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में डॉ. राजेश, डॉ. वैशाली, विवेक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें