चीला-बैराज रोड स्थित वन गुर्जर बस्ती में बच्चों को पढ़ाते अध्यापक।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। कोरोना महामारी की वजह से सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को शिक्षकों द्वारा घर-घर जाकर होमवर्क दिया जा रहा है। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय गंगा भोगपुर में अध्ययनरत वन गुर्जर बच्चों के पास संचार के साधनों के अभाव में शिक्षकों डॉ. अतुल बमराड़ा और आशा बिष्ट ने बस्ती में जाकर सोमवार को पाठशाला लगाई। बच्चों से पूर्व में दी गई वर्क शीटों का मूल्यांकन किया गया। साथ ही एक सप्ताह के लिए एसाइनमेंट भी दिया।