फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: आईटीआई में प्रवेश के रजिस्ट्रेशन की आज अंतिम तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को प्रवेश के लिए प्रेरित करने शिक्षकों ने किया जनसंपर्क
विज्ञापन




राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए आईटीआई शिक्षकों ने क्षेत्र में जनसंपर्क किया। युवाओं को प्रवेश से संबंधित रजिस्ट्रेशन आदि की जानकारी दी। कहा कि आईटीआई में रोजगार परक शिक्षा दी जाती है। प्रवेश के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 12 जुलाई है।

जिला देहरादून में 6 आईटीआई में प्रवेश होने हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान युवक निरंजनपुर देहरादून में 15 ट्रेडों, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राजपुर रोड देहरादून में 6 ट्रेडों, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला देहरादून में 8 ट्रेडों, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कालसी देहरादून में 6 ट्रेडों, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंसूरी में 1 ट्रेंड और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान विकासनगर में 5 ट्रेडों में प्रवेश होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिक्षकों ने रानीपोखरी में सुधीर रतूड़ी, पंचायत सदस्य संदीप जायसवाल, कुडियाल ग्राम प्रधान महेश कुकरेती, थानों प्रधान बबीता तिवाड़ी, चंद्र प्रकाश तिवाड़ी, जगदीश प्रसाद सती से मिलकर आईटीआई में प्रवेश संबंधी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें