फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: शिक्षकों और विद्यार्थियों को सीपीआर देना सिखाया

Sun, 12 Jul 2026 01:23 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमालयन इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट जौलीग्रांट के ग्राम्य विकास संस्थान द्वारा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, हिंडोला (देवल धार) में कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों को जीवनरक्षक तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान ग्राम्य विकास संस्थान के सुनील खंडूरी ने प्रतिभागियों को हृदयाघात, अचानक बेहोशी और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में घबराने के बजाय सही तरीके से सीपीआर देने की विधि बताकर प्रतिभागियों से सीपीआर का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि हृदयाघात के बाद शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। यदि एंबुलेंस या चिकित्सकीय सहायता पहुंचने से पहले प्रशिक्षित व्यक्ति सही तरीके से सीपीआर देना शुरू कर दें तो मरीज के जीवन बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद सिंह नेगी, मोनिका, गजेंद्र सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें