फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: शाह की रैली में दो हजार कार्यकर्ता जुटाने का लक्ष्य

Mon, 02 Nov 2026 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की
विज्ञापन

ऋषिकेश। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की छह नवंबर को देहरादून में प्रस्तावित रैली के लिए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से रैली में 1500 से 2000 कार्यकर्ताओं और आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने कैंप कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सोमवार को बैठक में विधायक अग्रवाल ने रैली की तैयारियों की समीक्षा करते हुए विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा किसभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ तैयारियों में जुट जाएं। प्रत्येक मंडल में कार्यकर्ताओं और आमजन से संपर्क स्थापित कर रैली में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने रैली को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवम टुटेजा, पुष्पा ध्यानी, गणेश रावत, सुमित पंवार, कौशल बिजल्वाण, निर्मल उनियाल, नितिन सक्सेना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें