फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पार्टी विचार धारा को जन-जन तक पहुंचाएं

Fri, 11 Sep 2026 06:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। भाजपा श्यामपुर मंडल की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से सेवा, संगठन और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र ही सेवा, संगठन और समर्पण है। कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं और जनसेवा के माध्यम से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। इस अवसर पर मेयर शंभू पासवान, प्रतीक कालिया, पुष्पा ध्यानी, विनोद शास्त्री, आशीष बहुगुणा, चंद्र मोहन पोखरियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें