फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान : प्रो. राजलक्ष्मी

Thu, 30 Jan 2025 12:50 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल श्यामपुर में अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। चिकित्सकों ने छात्राओं व महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। वहीं पुलिस अधिकारियों ने महिला अपराध व साइबर अपराध से बचाव के बारे में बताया। बुधवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डाॅ. तनुजा पोखरियाल, एम्स गायनी विभाग की प्रो. राजलक्ष्मी, एसआई आरती कलूड़ा व वसुंधरा संस्था की प्रियंका नेगी ने किया। प्रो. राजलक्ष्मी ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता व अन्य सावधानी के बारे में बताया। कहा कि लंबे समय तक पैड या टैंपोन का प्रयोग न करें। इन्हें बदलते रहें। मासिक धर्म के दौरान प्यूबिक एरिया को साफ-सुथरा रखें। इस दौरान पर्याप्त नींद लें। प्रो. राजलक्ष्मी ने कार्यक्रम में मौजूद सभी माताओं को अपनी बेटियों को एचपीवी वैक्सीन लगाने को भी कहा। कार्यक्रम के दौरान पीसीओडी व मेनोपॉज के बारे में भी जानकारी दी गई। एसआई आरती कलूड़ा ने महिला अपराधों व साइबर क्राइम से बचाव के बारे में जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं व छात्राओं ने सवाल-जवाब भी किए। कार्यक्रम में दिव्या, शिखा भंडारी, त्रिलोकी नाथ भारद्वाज आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन छात्रा पिंकी थापा ने किया। इस दाैरान मासिक धर्म हाइजीन पर कार्य कर रही वसुंधरा संस्था को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डाॅ. तनुजा पोखरियाल ने वसुंधरा संस्था की प्रियंका नेगी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें