फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: महाशिवरात्रि पर त्रयोदश ज्योतिर्लिंग के प्रतीक स्वरूप की होगी स्थापना

Sun, 01 Feb 2026 02:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
09- पत्रकारों से वार्ता करते   जगतगुरु त्रिपुरा पीठाधीश्वर श्रीश्री 1008  हरिओम महाराज।संवाद
विज्ञापन
विकासखंड के त्याड़ो के समीप मां त्रिपुर सुंदरी धाम मणिकुट पर्वत में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर त्रयोदश ज्योतिर्लिंग का प्रति स्वरूप स्थापना अनुष्ठान होगा। जगतगुरु त्रिपुरा पीठाधीश्वर चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008 हरिओम महाराज इसकी प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। श्री हरिओम महाराज ने एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस महाशिवरात्रि पर्व पर मां त्रिपुर सुंदरी धाम मणिकुट पर्वत में त्रयोदश ज्योतिर्लिंग के प्रतीक स्वरूप की स्थापना होगी। 12 ज्योतिर्लिंग के एक साथ दर्शनों का स्थान मणिकूट धाम है। मणिकूट धाम पर 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर त्रयोदश ज्योतिर्लिंग प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान सनातन धर्म के अब तक के सबसे बड़े अवसरों में से एक होगा। प्राण प्रतिष्ठा के बाद यहां के दर्शनों का वही महत्व होगा जो अलग-अलग स्थान पर जाकर सभी द्वादश ज्योतिर्लिंग के पूर्ण दर्शनों के पश्चात होता है। इसलिए जो श्रद्धालु किसी कारणवश अलग-अलग ज्योतिर्लिंग पर जाकर दर्शन करने में असमर्थ है वो मणिकूट धाम में त्रयोदश ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर फल प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें