फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: स्वामी समर्पणानंद की पंचाग्नि साधना शुरू

Fri, 16 Jan 2026 02:07 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
तपोवन घुघतानी स्थित समर्पणानंद आश्रम में मकर संक्रांति पर अवधूत स्वामी समर्पणानंद सरस्वती की पंचाग्नि साधना शुरू हो गई है। साधना शुरू होने से पहले आश्रम परिसर में आचार्य पुरुषोत्तम ने विधिविधान के साथ हवन यज्ञ किया। उसके बाद पंचाग्नि साधना के लिए अग्नि के चार कुंड़ों को प्रज्वलित किया गया। यह साधना 15 जनवरी से 25 मई तक आयोजित होगी। साधना के हवन यज्ञ में पहले दिन विदेशी साधकों ने भी प्रतिभाग किया। अवधूत स्वामी समर्पणानंद सरस्वती ने बताया कि पंचाग्नि साधना भारत की प्राचीन ज्ञान प्रणालियों में निहित एक पारंपरिक वैदिक आध्यात्मिक अनुष्ठान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें