ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन में स्वामी चिदानंद सरस्वती के जन्म दिवस की पूर्वसंध्या पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया गया। आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने पर्यावरण मित्रों को आश्रम परिसर में भोजन कराया और उनका अभिनंदन किया। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि हमारा जीवन, समाज की स्वच्छता, सुंदरता और स्वास्थ्य इन पर्यावरण मित्रों के अद्भुत योगदान से ही संभव है। ये हमारे स्वच्छतादूत हैं। इनका सम्मान करना धर्म है, सेवा है और सच्ची पूजा भी है। भीतर के पर्यावरण के लिए कथायें हैं और बाहर के पर्यावरण के लिए हमारे स्वच्छ कर्म जरूरी है। इस मौके पर यमकेश्वर एसडीएम अनिल चन्याल, नायब तहसीलदार वैभव जोशी, राजस्व निरीक्षक सत्यपाल चौहान, अधिशासी अधिकारी अंकित राणा, अनिल राणा, मनमोहन सेमवाल, रोहित, अरूण सारस्वत, आचार्य दीपक शर्मा आदि शामिल रहे। संवाद