परमार्थ निकेतन से फ्रेंडशिप डे पर स्वामी चिदानन्द सरस्वती युवाओ को दिया विशेष संदेश। स्रोत-परमा
परमार्थ निकेतन से फ्रेंडशिप डे पर स्वामी चिदानंद सरस्वती ने युवाओं को संदेश दिया और युवा को गलतफहमियों और गुमराह होने से बचने को कहा। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि एक ओर हम फ्रेंडशिप डे मना रहे हैं और दूसरी ओर राष्ट्रध्वज के महान शिल्पकार, स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की जयंती है। जो हमें स्मरण कराता है कि सच्ची मित्रता केवल संबंधों तक सीमित नहीं होती, बल्कि वह अपने देश, अपनी संस्कृति और समस्त सृष्टि के प्रति समर्पण का प्रतीक है। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि मित्र वह जो हमारे सुख-दुख में साथ दे, मित्र वह भी है जो हमें श्रेष्ठ बनाए, हमारे जीवन को दिशा दे और हमें अपने कर्तव्यों का बोध कराए।