मुनिकीरेती स्थित मधुबन आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी भक्तियोग महाराज का जन्म उत्सव मनाया गया। आश्रम में भक्तों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी पूजा अर्चना की। इस मौके पर आश्रम में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें साधु संत और भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया। मधुवन आश्रमाध्यक्ष स्वामी परमानंद दास ने कहा कि मधुबन आश्रम की स्थापना श्री भक्ति योग महाराज ने किया था। उनका उद्देश्य था कि प्रदेश में धर्म का प्रचार हो। इसलिए महाराज ने अपने गुरु की आज्ञा से मुनि की रेती में मधुबन आश्रम का निर्माण कराया था। इस दौरान आश्रम में चंडीगढ़, दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु शामिल हुए हैं। इस मौके पर आश्रम प्रबंधक हर्ष कौशल, राजेश वर्मा, रासविहारी दास, हरिभक्त दास, धर्मराज दास, ऋषभ, मुकुल शर्मा, पवन सिंह, प्रमोद शर्मा, कमल सिंह राणा, नवीन अग्रवाल, सुशील गोयल आदि शामिल रहे।