फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सुमन गौड़ को मिलेगा स्व. द्वारिका प्रसाद मलासी स्मृति आवाज रत्न सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। ढालवाला स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आवाज साहित्यिक संस्था की ओर से रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष अशोक क्रेजी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में हिंदी दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजन करने पर सहमति बनीं। संस्था के सदस्य मनोज मलासी और डॉ. सुनील दत्त थपलियाल ने घोषणा की कि इस वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित स्व. द्वारिका प्रसाद मलासी स्मृति आवाज रत्न सम्मान प्रसिद्ध लोक संस्कृति संवाहिका एवं सांस्कृतिक कलाकार सुमन गौड़ को दिया जाएगा। संस्था के उपाध्यक्ष आचार्य रामकृष्ण पोखरियाल, प्रबोध उनियाल ने बताया कि यह कार्यक्रम गढ़भूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति ढालवाला और आवाज साहित्यिक संस्था के संयुक्त प्रयासों से आयोजित किया जाएगा। संस्था के सचिव महेश चिटकारिया ने आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। सत्येंद्र चौहान ने संस्था के सदस्यता अभियान को गति देने पर विचार रखे। यह सम्मान विगत डेढ़ दशक से साहित्य एवं संस्कृति के उन्नयन में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को दिया जाता रहा है। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह भंडारी,धनीराम बिंजोला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें