शुगर मिल स्थानीय किसानों से गन्ना खरीद बढ़ाएगी। जिससे किसान समय पर गेहूं की बुवाई कर सके। कृषक फेडरेशन के अध्यक्ष उमेद वोरा ने बताया कि किसानों का प्रतिनिधि मंडल बीते दिनों शुगर मिल के अधिशासी निदेशक से मिला था। अनुरोध किया था कि शुगर मिल स्थानीय किसानों से अधिक गन्ना खरीद करे जिससे आगामी गेहूं की फसल की बुवाई कर सके। उन्होंने बताया कि अधिशासी निदेशक डीपी सिंह ने आश्वस्त किया कि जल्द आठ से दस हजार क्विंटल प्रतिदिन की गन्ना मांग की जाएगी।