फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: चीनी मिल ने गन्ना मूल्य का किया भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
शुगर मिल ने किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान की तीसरी किश्त बृहस्पतिवार को जारी कर दी है। मिल प्रशासन ने 2084.50 लाख जारी किए हैं। डोईवाला शुगर मिल के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि चीनी मिल की ओर से 30 नवंबर से 25 दिसंबर तक आपूर्ति किए गए गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया गया है। जिसमें गन्ना समिति डोईवाला 854.75 लाख, देहरादून समिति को 357.86 लाख, ज्वालापुर समिति को 218.94 लाख, रुड़की समिति को 556.31 लाख, पांवटा वैली शुगर केन ग्रोवरस सहकारी समिति को 41.47 और शाकुंबरी शुगर केन ग्रोवरस सहकारी समिति पांवटा को 13.38 लाख, लक्सर समिति को 41.79 लाख जारी किए गए हैं। जो कुल मिलकार 2084.50 लाख है। भुगतान से कई हजार किसान लाभान्वित होंगे। बताया कि अब तक कुल 80 प्रतिशत आपूर्ति किए गए गन्ने का भुगतान किया जा चुका है। वहीं, ईडी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि गन्ना मूल्य के साथ गन्ना समितियों द्वारा आपूर्ति गन्ने पर देय गन्ना कमीशन की धनराशि 45.93 लाख का भुगतान भी दे दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें