फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बंद फैक्टरी से सबमर्सिबल मोटर और केबल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाल क्षेत्र के नाथूखेड़ी गांव में बंद पड़ी फैक्टरी परिसर से अज्ञात चोरों ने सबमर्सिबल मोटर और कीमती केबल पार कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर ढाढेकी निवासी आजाद की नाथूखेड़ी स्थित क्षेत्र में प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्टरी है जो वर्तमान में बंद पड़ी है। पीड़ित ने पुलिस को सोमवार को दी तहरीर में बताया कि 14 फरवरी को अज्ञात चोरों ने वहां लगी सबमर्सिबल मोटर समेत बिजली के केबल चोरी कर लिए। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें