ऋषिकेश। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सैनिक विभाग ने ऋषिकेश निवासी पूर्व सैनिक सुभाष चंद्र सेमवाल को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के संबंध में प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी (सेवानिवृत्त) ने पत्र जारी किया है। नियुक्ति पर सुभाष चंद्र सेमवाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह पूरी कर्मठता और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।