II 30 अगस्त से जर्मनी में होने वाले अंतरराष्ट्रीय स्कोरामीट 2024 में वसुधैव कुटुंबकम का संदेश भारत की ओर से दिया जाएगा। भारत से इस आयोजन में करीब 100 सदस्य भाग लेंगे, जिसमें डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं और शिक्षक भी शामिल होंगे।
I
Iविद्यालय के प्रधानाचार्य एसएस सहगल ने बताया कि जर्मनी के लिए भारतीय दल 29 अगस्त को रवाना हो गया है। 30 अगस्त से अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित होगी, जो की सात दिन तक चलेगी। इस दौरान विभिन्न देश नस्ल भेद और जातीय आधारित शिक्षा व्यवस्था को लेकर मंथन करेंगे। ऐसा प्रस्ताव पारित किया जाएगा जिसमें समाज के हर वर्ग को एक नजर से देखा जाएगा। कार्यशाला के बाद छात्र-छात्राएं तीन अन्य यूरोपीय देशों के दौरे पर रवाना होंगे और 16 सितंबर 2024 को वापस लौटेंगे। I