ऋषिकेश। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र में आयोजित समर कैंप के तीसरे दिन छात्र-छात्राओं को कुमाऊंनी भाषा की जानकारी दी गई। कुमाऊंनी व्याख्यान के बाद जुम्बा क्लास आयोजित की गई, जिसमें सभी विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी गुर सिखाए गए। अल्मोड़ा निवासी कुमाऊंनी भाषा के विशेषज्ञ कृपाल सिंह ने ऑनलाइन माध्यम से छात्र-छात्राओं को कुमाऊंनी भाषा की जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि हमारा देश विविधताओं का देश है, जिसमें अनेकों प्रकार की भाषाएं, वेशभूषा, खान-पान, संस्कृति से संपन्न है। इस मौके पर सुशील रावत, डॉ. आभा भट्ट, इंदु नेगी, रेखा बिष्ट, सुनीता पंवार, मनोज कुमार गुप्ता, अनिल भट्ट, विनोद पंवार, राजेश नेगी, मनोज शर्मा, बलवीर रावत आदि शामिल रहे।