ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर व पर्यावरणविद विनोद प्रसाद जुगलान के नेतृत्व में हैप्पी होम स्कूल श्यामपुर ऋषिकेश के छात्र छात्राओं ने स्वच्छता सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत स्मृति वन ऋषिकेश का में शैक्षणिक भ्रमण किया। वनों से संंबंधित जानकारी हासिल की। स्मृति वन के संस्थापक विनोद प्रसाद जुगलान ने छात्र छात्राओं को स्मृति वन में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्मृति वन ऋषिकेश को पूर्ण रूप से प्लास्टिक मुक्त रखा गया है। लालपानी वन बीट कक्ष संख्या 2 अंतर्गत दो हेक्टेयर भूमि पर स्थापित स्मृति वन में एक हजार से अधिक पौधों का संरक्षण किया गया है। छात्र छात्राओं की ओर से शैक्षणिक भ्रमण के बाद औषधीय पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक अमित नेगी, अंकित राजपूत, अभिषेक नेगी, राजेश कुमार, अखिल भंडारी, अदिति सेमवाल, आरुषि, आकृति, सोनाक्षी, सिया, रिया आदि उपस्थित रहे।