शिवपुरी क्षेत्र में कैंप और रिजॉर्ट संचालक रात को 12बजे तक तेज आवाज में डीजे बजा रहे हैं। जिससे बोर्ड परीक्षार्थी पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। ग्राम बडल बवाणी की प्रधान ने कैंप संचालकों से परीक्षा तक डीजे न बजाने की अपील की है। साथ ही मुनि की रेती पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
बडल बवाणी की ग्राम प्रधान वंदना भंडारी ने सोशल मीडिया पर एक संदेश पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कैंप होल्डर्स, रिजॉर्ट संचालकों से निवेदन किया है कि इस समय स्कूली बच्चे बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। कुछ छात्र गृह परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। डीजे की तेज आवाज के कारण छात्र परीक्षा की तैयार नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने परीक्षाओं तक डीजे न बजाने की मांग की है। साथ ही मुनि की रेती पुलिस से भी देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।