फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता छात्रों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
राइंका लक्ष्मणझूला में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज लक्ष्मणझूला में ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल ने खेल ध्वज फहराकर विधिवत शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में यमकेश्वर ब्लॉक के 10 संकुल स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शुक्रवार को लक्ष्मणझूला स्थित विद्यालय खेल परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि खेल से छात्र-छात्राओं का मानसिक व शारीरिक विकास होता है। मौके पर दौड़, कबड्डी, सुलेख और मानचित्र आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें सीनियर 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में जगमोहन प्रथम और संजीव राय द्वितीय स्थान पर रहे। जबकि, बालिका वर्ग में खुशबू ने पहला और मानसी चौधरी ने दूसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर बालक वर्ग में शिवम ने प्रथम और संजीव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालिका वर्ग में खुशबू ने पहला स्थान और मानसी ने दूसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर बालक वर्ग में शिवम और संजीव क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे। जबकि, बालिका वर्ग में खुशबू प्रथम और सिमरन द्वितीय स्थान पर रहीं। जूनियर 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में आस्था प्रथम और पायल द्वितीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में सतेंद्र राय प्रथम और अतुल वेलवाल द्वितीय स्थान पर रहे। 200 मीटर बालक वर्ग में सिद्धार्थ मिश्रा ने प्रथम और आर्यन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में निहारिका पहले और वेदना दूसरे स्थान पर रहीं। हिंदी सुलेख में प्रिंस ने पहला और प्रियांजलि ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी सुलेख में सोनम और मानसी क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहीं। मानचित्र सीनियर वर्ग में सौरभ राणा ने पहला और नीलम ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर सभासद नवीन राणा, गीता राणा, शिक्षक संघ के अध्यक्ष कुंवर सिंह राणा, संकुल प्रभारी मनोहर जोशी, मेहरवान बिष्ट, दरवान बिष्ट, कुसुम चौधरी, सुनीता राणा, मनोज राणा, अशोक क्रेजी, सुषमा बहुगुणा, नरेंद्र कैंथोला, अनिल रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें