फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: अनुत्तीर्ण होने पर छात्रों ने उठाए सवाल, जांच की मांग

Sun, 06 Apr 2025 01:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम में विभिन्न कक्षाओं के छात्रों को कई विषयों में अनुत्तीर्ण दिखाया गया है। परीक्षा परिणाम को लेकर छात्रों ने सवाल उठाए हैं। कुलपति को ज्ञापन भेजकर मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करने की मांग की है। शनिवार को शहीद दुर्गामल्ल पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजकिरण शाह के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्राचार्य के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा। जिसमें बताया कि बीकॉम तृतीय सेमेस्टर के मार्च में घोषित परिणाम में कंपनी लॉ विषय में 80 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को अनुत्तीर्ण दिखाया गया है। को-करिकुलम विषय के तहत मैनेजमेंट पैरोडिगमस फ्राॅम भागवत गीता में सभी को शून्य अंक मिले है। बीए प्रथम सेमेस्टर के अंग्रेजी विषय में कई छात्र-छात्राओं को अनुपस्थित दर्शाया जा रहा है। बताया कि बीए, बीएसएस और बीकॉम की अंकतालिकाओं में भी कई तरह की त्रुटियां हैं। जिसको लेकर छात्र-छात्राओं को परेशानियां उठानी पड़ रही है। ज्ञापन देने वालों में कोमल, अंशुल, आयुष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें