ऋषिकेश। विश्व हृदय दिवस पर श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि के पीएलएमएस परिसर में मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की। विद्यार्थियों ने पोस्टरों के जरिये हृदय रोगों से बचाव, स्वस्थ जीवनशैली और हृदय स्वास्थ्य का संदेश दिया। कुलपति प्रो. अंबरीश कुमार महाजन ने कहा कि युवाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ ऐसे कार्यक्रम समाज में भी सकारात्मक संदेश पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। परिसर निदेशक प्रो. एमएस रावत ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक व सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करते हैं।