ऋषिकेश। श्री साईं बाबा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, छिद्दरवाला में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है। प्रदर्शनी में छात्रों ने विज्ञान के विभिन्न विषयों जैसे भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण तथा आधुनिक तकनीक से संबंधित अनेक मॉडल प्रस्तुत किए। छात्रों की ओर से बनाए गए मॉडलों में सौर ऊर्जा प्रणाली, वर्षा जल संचयन, स्मार्ट सिटी, जल चक्र, वायु प्रदूषण नियंत्रण, रोबोटिक्स तथा विज्ञान के विभिन्न प्रयोगात्मक मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक अनुराग शर्मा, प्रधानाचार्य अमित ममगाईं, प्रीति शर्मा आदि उपस्थित रहे।