फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव पर छात्रों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

विज्ञापन
एनजीए में वार्षिकोत्सव में प्रस्तुति देतीं छात्राएं। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
निर्मल आश्रम ज्ञानदान अकादमी का 16वां वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। खैरीकला स्थित विद्यालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित वार्षिकोत्सव का सीबीएसई के रीजनल ऑफिसर रणवीर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रमों में छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह नेगी ने मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विद्यालय के कोर ग्रुट की छात्राओं ने सरस्वती बंदना की प्रस्तुति देकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत की। जूनियर व सीनियर के छात्रों ने विभिन्न लोक नृत्यों के माध्यम से भारत की एकता और अखंडता का संदेश दिया। प्लेग्रुप के छात्रों की ओर से डांस ड्रामा और फ्यूजन डांस की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। इस दौरान विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ज्ञान दीपक का विमोचन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह नेगी ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट और वार्षिक उपलब्धियों की जानकारी दी। इस मौके पर चारों सदनों प्रह्लाद सदन, श्रवण सदन, लव सदन और कुश सदन को ट्राफी प्रदान की गई। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के संस्थापक महंत बाबा राम सिंह और विद्यालय प्रबंधक संत बाबा जोध सिंह महाराज ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न व सरोपा भेंटकर अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर अर्जुन गुरु बख्शियानी, आत्म प्रकाश, विक्रमजीत सिंह, करमजीत सिंह, हरमन सिंह, दिनेश, ललिता कृष्णामूर्ति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें