मसूरी कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक ने छात्र-छात्राओं को दी पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी --प
मसूरी। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ शहर कोतवाली मसूरी का भ्रमण किया गया। शहर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, थाने में की जाने वाली विभिन्न प्रकार की कार्यवाही तथा पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने में निभाई जाने वाली भूमिकाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही उन्होंने छात्रों को साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा से संबंधित अपराधों की रोकथाम, तथा नशे के दुष्प्रभाव के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य रमेश डिमरी सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद