फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: आत्मरक्षा कार्यशाला में विद्यार्थियों ने सीखी सुरक्षा की तकनीक

Wed, 07 Oct 2026 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में कवच संस्था के सहयोग से आत्मरक्षा कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं को सार्वजनिक स्थानों और सड़क पर आवागमन के दौरान स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक और सतर्क रहने के उपाय बताए गए। बुधवार को आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज ने किया । इस दौरान उन्होंने कहा कि जागरूकता और आत्मसंयम व्यक्तिगत सुरक्षा के महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सजग, अनुशासित और आत्मविश्वासी रहने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य शिव सहगल ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा विद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है। आत्मरक्षा प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे विपरीत परिस्थितियों में घबराने के बजाय समझदारी से निर्णय लेने में सक्षम होते हैं। कार्यशाला में प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को विपरीत और असहज परिस्थितियों में स्वयं को सुरक्षित रखने की सरल एवं व्यावहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। विद्यार्थियों को आसपास के वातावरण पर नजर रखने, संभावित खतरे को पहचानने और आपात स्थिति में आत्मविश्वास के साथ उचित निर्णय लेने के तरीके समझाए गए। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न आत्मरक्षा तकनीकों का अभ्यास भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें