ओमकारानंद मोंटसरी स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेते
गुमानीवाला स्थित ओंकारानंद मोंटेसरी स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं ने गढ़वाली गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। छात्रों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद भट्ट और प्रधानाचार्य पूजा उनियाल ने किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने गढ़वाली, पंजाबी और अंग्रेजी गानों पर नृत्य किया। लोकगायक प्रीतम भरत्वाण के आंछरी वाले गढ़वाली गीत पर छात्रों से काफी अच्छा नृत्य किया। प्रधानाचार्य पूजा उनियाल ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान अभिभावक भी मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम दो शिफ्टों में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदीप वैध, जगदीश बडोनी, विमला देवी शर्मा, पीडी शर्मा, उप प्रधानाचार्य भुवनेश्वरी, संगीता बडोनी आदि उपस्थित रहे।