ऋषिकेश। शहर में हो रहे अवैध निर्माणों पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर छात्र नेताओं ने आक्रोश जताया है। उन्होंने तहसील प्रशासन के माध्यम से एमडीडीए के उप सचिव योगेश मेहरा को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। छात्र नेताओं ने 19 मई तक कार्रवाई नहीं होने पर 20 मई को प्राधिकरण कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में एक बिल्डर ने हरिद्वार मार्ग पर पूर्व में विक्रम एसोसिएशन के पास में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बहुमंजिला अवैध होटल निर्माण किया है। जबकि शहर में अन्य जगह भी अवैध निर्माण हो रहे हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में मानव रावत, कार्तिक कुशवाह, आशीष कुमार, मानव रावत, सुजल थापा, दीपक आदि शामिल रहे। संवाद