फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: तालाबंदी को लेकर खींचतान, निवर्तमालन अध्यक्ष घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर में तालाबंदी को लेकर छात्रसंघ पदाधिकारियों व एबीवीपी कार्यकर्ताओं में जमकर नोकझोंक हुई। छात्रसंघ व एनएसयूआई के तालाबंदी के प्रयास को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विफल कर दिया। खींचातानी के दौरान छात्रसंघ के निवर्तमान अध्यक्ष को बाएं हाथ में चोट आ गई। अध्यक्ष ने प्रशासनिक भवन के बाहर धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

एसडीएस विवि के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर में तालाबंदी करने के लिए बुधवार को छात्रसंघ के निवर्तमान अध्यक्ष हिमांशु जाटव और एनएसयूआई कार्यकर्ता एकत्रित हुए। जैसे ही इसकी भनक एबीवीपी कार्यकर्ताओं को लगी वे भी परिसर में एकत्रित हो गए और तालाबंदी का विरोध किया।
निवर्तमान अध्यक्ष एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बीएससी की कक्षा में गए। उन्होंने छात्रों से पढ़ाई बंद कर उन्हें समर्थन देने की अपील की। लेकिन छात्र-छात्राएं कक्षा से बाहर नहीं आए। उसके बाद छात्र नेता विवि परिसर के ऑडिटोरियम में गए। उन्होंने ऑडिटोरियम में चल रहे सेमिनार को बंद कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन


करीब 10 से 15 मिनट तक उन्होंने विवि के प्रोफेसरों से सेमिनार को बंद करने की अपील की लेकिन सेमिनार बंद नहीं हुआ। उसके बाद उन्होंने प्रशासनिक भवन के गेट पर तालाबंदी करने का प्रयास किया। जहां उन्हें पुलिस कर्मचारियों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने रोक दिया।
प्रशासनिक भवन के गेट के बाहर दोनों पक्षों के बीच जमकर नारेबाजी और नोकझोंक हुई। खींचातानी के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष हिमांशु जाटव के बाएं हाथ में चोट आ गई। मामला शांत कराने के लिए छात्रसंघ अध्यक्ष के साथ विवि प्रशासन की बैठक हुई।

-



हिमांशु के हाथ में लगाया गया है प्लास्टर

विवि परिसर में तालाबंदी करने पहुंचे छात्रसंघ के निवर्तमान अध्यक्ष हिमांशु जाटव को खींचातानी के दौरान बाएं हाथ में चोट आ गई। उन्होंने निजी अस्पताल में जाकर अपने हाथ का उपचार कराया। चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि उनके हाथ का मांस फट गया है। उनके हाथ में प्लास्टर लगाया गया है।
-

पुस्तकें खरीदने में करें छात्रसंघ कोष को खर्च
श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने एनएसयूआई के तालाबंदी का विरोध किया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन से कार्यक्रम न कराने वाले आदेश का स्वागत कर छात्रसंघ कोष को पुस्तकें खरीदने में प्रयोग करने की मांग की है। एबीवीपी कॉलेज इकाई अध्यक्ष प्रतीक विशुपाल ने कहा कि एबीवीपी एनएसयूआई के तालाबंदी और गुंडागर्दी का विरोध करती है और महाविद्यालय में शैक्षणिक वातावरण का माहौल चाहती है। कॉलेज मंत्री उपेंद्र भट्ट ने कहा लिंगदोह नियमावली के अनुसार निवर्तमान छात्रसंघ के अध्यक्ष का कार्यकाल 30 जून 2024 को समाप्त हो चुका है। महाविद्यालय में कोई कार्यक्रम छात्रसंघ की ओर से नहीं हो सकता है। इस मौके पर अनिरुद्ध शर्मा, वेदांशु गुप्ता, विश्वास चौहान, कार्तिक ठाकुर, रवि बिष्ट, सचिन यादव, मयंक भट्ट, रिया बिष्ट आदि मौजूद रहे।



-

कोट



छात्रसंघ के पदाधिकारियों का कार्यकाल 30 जून 2024 को समाप्त हो चुका है। अब छात्र समारोह कार्यक्रम करने की उन्हें अनुमति नहीं मिल सकती है। उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली की 18 सितंबर को विवि परिसर में छात्रसंघ ने तालाबंदी का ऐलान किया है। इसके लिए स्थानीय प्रशासन से सहयोग लिया गया है। - प्रो. महावीर सिंह रावत, निदेशक, विवि

-



- एबीवीपी को भय है कि छात्रसंघ समारोह आयोजित होने से इस बार भी चुनाव में उनका सूपड़ा साफ हो जाएगा। परिसर प्रशासन एबीवीपी और सरकार के दबाव में हमें आयोजन की अनुमति नहीं दे रहा है। बृहस्पतिवार को प्रशासनिक भवन के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मांग नहीं मानी गई तो विवि मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। - हिमांशु जाटव, छात्रसंघ अध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष एनएसयूआई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें